लग्जरी बस से जीएसटी चोरी का भंडाफोड़, 300 बोरा माल जब्त
लखनऊ, जुलाई 20 -- यात्री बसों में छिपाकर ले जाए जा रहे अवैध व्यापारिक माल पर राज्य कर और परिवहन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। संयुक्त 'ऑपरेशन कवच' के तहत राजधानी में 9 लग्जरी बसों की जांच में उनमें लदा करीब 300 बोरा बिना ई-वे बिल वाला माल जब्त किया गया। विभाग ने इसे बड़ा जीएसटी अपवंचन का मामला मानते हुए अर्थदंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर 19 और 20 जुलाई को लखनऊ जोन प्रथम-द्वितीय के राज्य कर अधिकारियों और परिवहन विभाग प्रवर्तन की टीमों ने सभी प्रमुख राष्ट्रीय-राज्य मार्गों पर सघन चेकिंग की। जांच में सामने आया कि दिल्ली से आने वाली बसें यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों का माल भी ढो रही थीं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: अनाधिकृत बसों पर 'आपरेशन कवच' का प्रहार, 16 सीज दस्तावेज मांगे जाने पर ई-वे बिल और अन्य वैध प्रपत्र नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.