लग्जरी बस के दरवाजे में दब गई बच्चे की गर्दन, 7 साल के मासूम की मौत; मालिक ने क्या बताया?
वडोदरा, अगस्त 20 -- बस के दरवाजे में गर्दन दबने से सात साल के बच्चे की मौत। दिल दहला देने वाला यह हादसा गुजरात के वडोदरा में घटा है। इस दौरान बस एक स्थानीय रिपेयरिंग गैराज में खड़ी थी। लग्जरी बस के हाइड्रॉलिक दरवाजे में जब बच्चे की गर्दन दबी, उस समय का सीसीटीवी फुटेज तो मिल गया है। लेकिन बच्चा उस तक कैसे पहुंचा, ये घटना कैद नहीं हो पाई। इस पर गैराज मालिक ने अपनी सफाई भी दी।हाईड्रॉलिक दरवाजे में अटक गई बच्चे की गर्दन यह दुखद घटना सूर्यनगर-तरसाली बाईपास के पास हुई है। सीसीटीवी के शुऊआती हिस्से में बच्चे को बस के आस-पास घूमते हुए देखा जा सकता है। लेकिन कुछ समय बाद उसे बस के हाईड्रोलिक दरवाजे से लटका हुआ पाया गया। बच्चे की गर्दन दरवाजे में अटक गई थी। बच्चे की गर्दन दरवाजे में कैसे फंसी, इस घटना की फुटेज न होना, सवाल खड़े कर रही है।सीसीटीवी फु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.