रांची, अप्रैल 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची में मवेशी चोरों ने चोरी का एक ऐसा 'वीआईपी' तरीका अपनाया है कि पुलिस भी दंग है। अब मवेशी किसी पुराने ट्रक या पिकअप वैन में नहीं, बल्कि महंगी लग्जरी गाड़ियों में ढोए जा रहे हैं। रईसों वाली इन गाड़ियों पर अमूमन किसी को शक नहीं होता और इसी का फायदा उठाकर तस्कर ग्रामीण इलाकों से मवेशियों को पार कर रहे हैं। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब हाल ही में रांची पुलिस ने लग्जरी वाहनों से मवेशियों को जब्त करते हुए तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वाहनों की तलाशी में उसके भीतर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।सुखदेवनगर यह भी पढ़ें- तस्करी में दो बाल अपचारी दबोचे गए, गोवंश मवेशी बरामद थाना पुलिस ने मोहम्मद मुर्तजा और मोहम्मद सादिक समेत अन्य को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। ...