प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने के आह्वान पर कई भाजपा नेताओं ने लग्जरी चार पहिया गाड़ियां छोड़कर बाइक, साइकिल तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साधनों को अपनाना शुरू कर दिया है।भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सप्ताह में एक दिन बाइक, एक दिन सायकिल और पांच दिन कार्यकर्ताओं के साथ पूलिंग करने का निर्णय लिया है। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी ने भी बाइक थाम ली है। इनके अलावा कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दो पहिया वाहन चलाना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने अपने नेताओं को दिए बचत अभियान पर सख्ती से अमल के निर्देश यह भी पढ़ें- भाजपा ने अपने नेताओं को दिए बचत अभियान पर सख्ती से अमल के निर्देश यह भी पढ़ें- विधायक रितेश गुप्ता ईंधन बचाने को साइकिल से निकले...