कुशीनगर, मार्च 23 -- पडरौना, निज संवाददाता।तमकुहीराज थाने की पुलिस ने फोरलेन के ओवरब्रिज से बिहार जा रही 164 बोतल हरियाणा निर्मित सवा लाख की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने लग्जरी कार के साथ बिहार के शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत थाना तमकुहीराज पुलिस टीम ने ओवरब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक चार पहिया लग्जरी कार से बिहार जा रही कुल 164 बोतल (108 रॉयल स्टेज हरियाणा निर्मित व 56 रॉयल ग्रीन हरियाणा निर्मित प्रत्येक 750 एमएल) के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर परमेश्वर साहनी पुत्र सुकेश्वर साहनी निवासी जीवधारा बाजार थाना पिपर...