फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे-19 पर देर रात मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार चालक कथित तौर पर रेस लगा रहे थे। इस दौरान एस्कॉटर्स-मुजेसर मेट्रो स्टेशन के पास दोनों कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इस हादसे से रात में हाईवे पर जाम लग गया। लिखित शिकायत न मिलने की वजह से पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात हाईवे पर दो तेज रफ्तार कार वाहनों को खतरनाक तरीके से ओवरटेक करती हुई जा रहीं थी। दोनों के चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे। वहां से गुजर रहे चश्मदीद राहुल ने बताया कि मर्सिडीज कार आगे चल रही थी। यह भी पढ़ें- निगोहां में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत पीछे तेज रफ्तार में बीएमडब्ल्यू गाड़ी आ रही थी। इसी दौरान मर्सिडीज गाड़ी...