नोएडा, जनवरी 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। लग्जरी कार की छत पर बच्चे को लिटाकर स्टंट किया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी का बताया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी एक लग्जरी कार की छत पर बच्चे को लिटाकर गाड़ी चलाई गई। इस दौरान एक गाना बजाकर रील बनाई जा रही थी। कुछ अन्य लोगों ने भी इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। बच्चे को गाड़ी पर लिटाकर चलाने वाले चालक अंकितपाल निवासी गौर सिटी-2 को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी मालिक और छत पर बैठा बच्चा दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करने के लिए वीडियो बना रहे थे। ...