हरिद्वार, मार्च 12 -- संत रविदास मंदिर बस्ती में नालियों के ऊपर लगे लोहे के चैंबर करीब तीन माह पूर्व उखाड़ लिए जाने के बाद कई स्थानों पर नालियां खुली पड़ी हैं। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार दो लोग रिक्शे पर चैंबर उखाड़कर ले जा रहे थे। रोककर पूछने पर उन्होंने बताया था कि ग्राम प्रधान के कहने पर चैंबर हटाए जा रहे हैं। इन्हें ऊंचा कराकर दोबारा नालियों पर लगाया जाएगा। करीब तीन माह बाद भी बस्ती में चैंबर वापस नहीं लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये चैंबर जिला पंचायत द्वारा सड़क निर्माण के दौरान नालियों के ऊपर लगाए गए थे ताकि लोगों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। चैंबर हटने के बाद कई जगह नालियां खुली रहने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नालियों पर चैंबर दोबारा लगवाने की मांग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.