बेगुसराय, मार्च 19 -- बरौनी,निज संवाददाता। सोनपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल बरौनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यहां मुख्य टिकट घर परिसर स्थित पोर्टिको में लगभग तीन महीने पूर्व लगेज स्कैनर मशीन लगाई गई है। रेलवे की टेक्निकल टीम ने पोर्टिको के पास इसे इंस्टॉल कर दिया है और यह मशीन चालू हो गई है। आम तौर पर कोई व्यक्ति अपने बैग या लगेज के अंदर कोई खतरनाक चीजें न ले जा सके, इसके लिए पहले महानगरों के रेलवे स्टेशन में ही ऐसी मशीनें लगाई जाती थी, जिसमें लगेज रखते ही उसके भीतर रखे सामानों को विद्युतीय तरंगों के जरिये कम्प्यूटर से देखा जा सकता है। वहीं, बड़े रेलवे स्टेशनों की तरह अब बरौनी स्टेशन पर भी लगेज स्कैनर मशीन लगाने की पहल की गई है। लेकिन, मशीन लगने के तीन महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक इसका केबिन नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.