गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात और दो पर मंगलवार को पहुंचीं बाघ और गोमतीनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर, जनरल कोच में बैठने के साथ ही खड़े होने तक की जगह न मिलने से कई यात्री छूट गए। स्थिति यह थी कि लगेज यान और शौचालय के पास भी जबरदस्त भीड़ थी। इसकी वजह से उन्हें कई घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। हावड़ा से काठगोदाम को जाने वाली बाघ एक्सप्रेस और गोरखपुर जंक्शन से गोमतीनगर तक जाने वाली गोमतीनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर आते यात्रियों का हुजूम ट्रेनों पर चढ़ने के लिए उमड़ पड़ा। लेकिन, पहले से ही स्लीपर सहित जनरल कोच यात्रियों से भरे पड़े थे। यह भी पढ़ें- ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान जनरल कोच में शौचालय से लेकर आने-जाने वाले गलियारे तक यात्री खड़े दिखे। जगह न मिलने के...