महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरा होने पर बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में जनकल्याणकारी शिविर व विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों व सूचना विभाग की विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में लगेगा जन कल्याण शिविरसरकारी योजनाओं का लाभ मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मा...