नई दिल्ली, मई 17 -- आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने लगातार 6 मैच जीतने के बाद अब लगातार 6 हार भी हासिल कर ली है और उसका बुरा दौर शुरू हो गया है। रविवार दोपहर धर्मशाला में खेले गए आज के मैच में आरसीबी ने उन्हें 23 रनों के बड़े से अंतर से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी निराश दिखे। उन्होंने अपने बयान में बताया कि हम पावरप्ले में ही मैच हार गए थे। यह भी पढ़ें- IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, PBKS को 23 रनों से हरायापावरप्ले में ही हाथ से निकल गया मैच पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि कहां से आपको लगा कि अब मैच हाथ से निकल रहा है। इसका उन्होंने बड़ी ईमा...