नई दिल्ली, मई 25 -- कोलकाता नाइट राइडर्स को रविवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को शुरुआती मैचों में लगातार हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। टीम ने लगातार पांच मुकाबले गंवाए थे। हालांकि आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ में टीम ने शानदार वापसी की लेकिन प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए जरूरी अंक नहीं जुटा पाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को अपनी टीम के पहली हाफ में खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी और जुझारूपन की तारीफ की।टीम के प्रदर्शन की तारीफ की दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स का छठे स्थान और केकेआर का सातवें स्थान पर सीजन समा...