पाकुड़, फरवरी 24 -- जिला प्रशासन की ओर से संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल देखने को मिली। पीएम श्री मध्य विद्यालय तारापुर के प्रधानाध्यापक डॉ. सुभाष आनंद ने लगातार 30 वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में आयोजित इस शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी किशन भगत, शिक्षक दीपक साहा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। डॉ.सुभाष आनंद ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान कर...