नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- युवाओं के बीच यूपीएससी का क्रेज बहुत है। लोग यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करने के बाद आईएएस, आईपीएस और आईआरएस जैसे प्रतिष्ठित पद हासिल करना चाहते हैं। लेकनअधिकारी बनने की वजहें हर किसी के लिए अलग-अलग होता है। कोई जनता की सेवा करना चाहता है, तो कोई सिस्टम बदलना चाहता है। इसके अलावा कोई नीतियां बनाना चाहता है। लेकिन राजस्थान के रहने वाले रचित गुप्ता की कहानी अलग है। उन्हें अधिकारी बनने का जुनून तब सवार हुआ, जब कॉलेज की एक घटना में उन्हें पुलिस उठाकर पुलिस स्टेशन लेकर गई। वहां उन्हें 2 घंटे बिठाया गया और पूछताछ की गई। तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें बनना तो एक अधिकारी ही है। यह घटना तब है जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उनका कहना है कि उन्हें बेवजह बली का बकरा बनना पड़ा। हालांकि रचित गुप्ता के लिए यूपीएससी...