लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में लगने लगा है पानी
अररिया, जून 11 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक ओर बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर धान के बिचड़ा की बोआई पर असर पड़ सकता है। लगातार वर्षा के कारण खेतों में पानी जमा होने लगा है, जिससे किसान समय पर धान के बिचड़े (नर्सरी) नहीं बो पा रहे हैं। धान की नर्सरी तैयार करने के लिए 25 मई से 15 जून तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस अवधि में बोए गए बिचड़े समय पर तैयार हो जाते हैं और उनकी रोपाई भी निर्धारित समय पर हो जाती है। यह भी पढ़ें- लंबी अवधि वाले धान की किस्मों के बिचड़े डाले गए लेकिन लगातार बारिश के कारण खेतों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे किसानों को नर्सरी तैयार करने में परेशानी हो रही है। रानीगंज के किसान जनार्दन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.