बिजनौर, जून 29 -- थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा में ट्यूबवेलों के सामान की लगातार चोरी करने से चोरो के होंसले बुलंद हैं। रविवार रात चोरों ने किसानों के ट्यूबवेलों से हजारों रुपये कीमत के सामान स्टार्टर, ऑपरेटर और मोटर में लगी बिजली की केबल चोरी कर फरार हो गये। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्रवासियों में भय एवं रोष व्याप्त है। पीड़ित ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हीमपुर दीपा की उत्तर दिशा में लाला विशंबर लाल के बाग के समीप स्थित किसान नितिन कुमार पुत्र नरेश बंसल के ट्यूबवेल के मकान का ताला तोड़कर चोर स्टार्टर, ऑपरेटर तथा मोटर में लगी लगभग 20 मीटर केबल चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने पास में स्थित दूसरेपप्पू पंडित पुत्र बाबूराम के ट्यूबवेल को भी निशाना बनाया और वहां से भी बिजली की केबल चोरी कर ...