पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में लगातार हुई बारिश ने खरीफ फसलों की स्थिति बिगाड़ दी है। धान को छोड़कर मक्का, दलहन और तिलहन की बुआई बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार धान के अलावा अन्य खरीफ फसलों की बुआई केवल 34.86 प्रतिशत ही हो सकी है। इसके कारण पलामू के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस वर्ष मानसून की अच्छी बारिश के कारण धान की रोपनी लक्ष्य के विरुद्ध 97.79 प्रतिशत पूरी हो गया है। लेकिन अन्य फसलों की स्थिति चिंताजनक है। मक्का का आच्छादन केवल 42.59%, दलहन का 34.33%, तिलहन का 32.34% और मोटा अनाज का आच्छादन मात्र 30.21% ही हुआ है। यानी जिले में मक्का समेत अन्य खरीफ फसल का 65% से अधिक खेत अभी भी खाली हैं। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण अब धान की फसल पर भी संकट मंडराने लगा है। लगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.