शामली, मई 23 -- जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सुबह से ही चलने वाली गर्म हवाएं और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। तेज गर्मी का असर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, चक्कर आने और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।शनिवार को भी जिले का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दोपहर ...