बलिया, सितम्बर 26 -- बलिया, संवाददाता। जिले में पिछले दो दिनों कभी तेज कभी हल्की बारिश का क्रम शुक्रवार को तीसरे दिन जारी रहा। लगातार हो रही बरसात से अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक लूढ़क गया है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर और गांव के निचले हिस्सों में जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़कों पर कीचड़ और नालियों का कचरा फैलने से राहगिरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरसात से खरीफ की मुख्य फसल धान को संजीवनी मिली है। इससे अन्नदाता बेहद खुश हैं, उनका कहना है कि उत्तरा नक्षत्र के अंतिम दिनों में बारिश से धान की फसल बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: तीसरे दिन भी जिले में चक्रवात का असर, पूरे दिन छाया बादल शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 24 डिग...