अयोध्या, दिसम्बर 22 -- अयोध्या संवाददाता। आगरा के जॉन मिल्टन स्कूल मे 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित हुई राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश बालिका टीम ने लगातार सातवीं बार चैंपियनशिप जीत ली। फाइनल मैच उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के मध्य खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश के बॅलेबाजो ने अपने खेल का कौशल दिखाते हुए आठ ओवर के मैच में 75 रन का विशाल लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र की टीम मात्र 55 रन ही बना सकी। इस मैच मे उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजो मे नेहा ने 20 , शालिनी ने 25, शालू ने 10 रन बनाये। गेंदबाजों में सौम्या के दो , नेहा के एक, शालिनी के एक विकेट की सहायता से लगातार सातवीं बार उत्तर प्रदेश की बालिका टीम विजेता बनी। यूपी टीम में शामिल खिलाड़ियों में अयोध्या जनपद निवासी नेहा वर्मा, शालिनी सिंह, नंदिनी, शालू, रा...