लगातार सातवीं बार अमेठी पुलिस प्रथम
गौरीगंज, मई 8 -- अमेठी। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बीते अप्रैल माह की मासिक रैंकिंग माह में अमेठी पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थाना प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि अमेठी पुलिस को लगातार सातवीं बार प्राप्त हुई है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि नोडल अधिकारी आईजीआरएस एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह, निरीक्षक आईजीआरएस चन्द्रशेखर व थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों की मेहनत से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा जारी मासिक रैंकिंग में अमेठी पुलिस को प्रथम स्थान मिला है। एसपी ने इसके लिए आईजीआरएस में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे निष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस में लगातार पांचवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.