अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आलापुर तहसील क्षेत्र के देवारांचल में बाढ़ की आहट तेज हो गई है। जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से तटवर्ती गांवों और पुरवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। फिलहाल नदी का पानी आबादी तक नहीं पहुंचा है, लेकिन यदि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से मांझा कम्हरिया और आराजी देवारा गांव के कल्लू का पुरवा, पटपरवा, हंसू का पुरवा, बद्री का पूरा, नवका का पूरा, सतनारायण का पूरा, दलित बस्ती, प्रसाद कुर्मी का पूरा, करिया लोना का पूरा और रघु का पूरा समेत कई पुरवों के लोग संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: सरयू ली...