लगातार बेमौसम आंधी व बारिश से फसलों को भारी नुकसान, कैसे होगी भारपाई
अररिया, मई 14 -- भरगामा, निज संवाददाता पिछले एक पखवाड़े से हो रही बेमौसम आंधी और बारिश ने भरगामा प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार बारिश का नतीजा यह हुआ कि मक्का खेत, दलहनी में मूंग खेत तथा पटसन खेत जलमग्न हो गये। हालांकि लगातार जारी में मौसम आंधी और जोरदार बारिश के कारण पूरे इलाके में कृषि कार्र्य ठप पड़ गया है। बुधवार सुबह बारिश से दलहनी फसल मूंग, जूट तथा मक्का की फसलों पर आफत आ गई है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। खासकर जूट के खेतों में जलजमाव हो जाने से निकोनी कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं मूंग फसल लगातार पानी में डूबे रहने के कारण सड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन आंधी या बारिश होने से खेतों का खेती का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.