इटावा औरैया, मार्च 15 -- क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले चार दिनों से हो रही लंबी बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बलरई, जुगोरा और सिरसा बीबामऊ फीडरों से जुड़े दर्जनों गांवों में कभी रोस्टिंग तो कभी पनकी कोड के नाम पर रोजाना 15 से 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र की जनता के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बिजली घरों का ऐसा नेटवर्क तैयार कराया था, जिससे लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बावजूद वर्तमान में लगातार बिजली कटौती से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल...