लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश
संतकबीरनगर, मई 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के हैंसर व पौली क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन में किसी प्रकार लोग अपना काम चला लेते हैं, लेकिन रात में बिजली न रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। भीषण गर्मी में पंखा और कूलर बंद रहने से लोगों की नींद उड़ गई है। वहीं मच्छरों के प्रकोप से लोग रात भर जागने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक घंटे के भीतर कई बार बिजली की आवाजाही होती रहती है। कई बार तो दो से तीन घंटे तक सप्लाई बाधित रहती है। यह भी पढ़ें- क्षेत्र में चरमरा गई बिजली आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता परेशान लगातार ट्रिपिंग और कटौती के कारण लोगों के विद्युत उपकरण खराब होने या जलने का खतरा बना रहता है। सिरसी निवासी रामकेश ने बताया कि बिजली की आंख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.