सिमडेगा, सितम्बर 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में जून माह से ही लगातार हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उरद, दलहन, टमाटर और मक्का जैसी प्रमुख फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। अनुमान है कि इस बार लगभग 20 फीसदी खेत खाली रह गए हैं। वहीं जिन खेतों में धान की खेती हुई भी है। वहां पौधे तो हरे-भरे दिख रहे हैं लेकिन ज्यादा नमी और पानी से उन पर संकट मंडरा रहा है। जिले में लगातार बारिश के बाद धान की फसल लहलहा रही है। लेकिन मक्का की स्थिति दयनीय है। कई टांड़ पूरी तरह खाली पड़े हैं। किसानों ने बताया कि समय पर बुवाई न होने और लगातार बारिश से मक्का की पैदावार आधी रह गई है। कई स्थानों में धान की खेती तो ठीक है। लेकिन टमाटर, उरद, दलहन और मक्का की फसलें बर्बाद हो गईं। इससे किसानों का दर्द भी साफ झलक रहा है। सिमडेगा के किसान रामलाल उरांव कहते है...