लगातार बारिश से जगह-जगह जलभराव
प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज। मानसून के सक्रिय होने के लगभग लगातार बारिश होने से गर्मी-उमस लोगों को काफी राहत मिली है। मंगलवार को सुबह शहर के कई हिस्सों में हुई जोरदार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था। यानी बारिश के चलते एक दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। किसानों को धान की रोपाई करने में अब और आसानी होगी। यह भी पढ़ें- UP Rain: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, प्रयागराज-लखनऊ समेत कई जिलों में पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट साथ ही खरीफ की अन्य फसलों के लिए बारिश लाभदायक सिद्ध होगी। मौसम विभाग के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.