शामली, मई 7 -- चौसाना। बुधवार देर शाम आई तेज बारिश और आंधी-तूफान ने चौसाना सहकारी समिति परिसर स्थित गेहूं खरीद केंद्र की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। केंद्र पर रखा करीब ढाई हजार कुंतल गेहूं बारिश में भीग गया। परिसर के बाहर खुले आसमान के नीचे रखी गेहूं की बोरियां पानी में भीग गईं, जबकि तेज हवाओं के साथ बरामदे तक पहुंचे बारिश के पानी से अंदर रखा अनाज भी सुरक्षित नहीं रह सका। अचानक मौसम खराब होने पर केंद्र कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में तिरपाल ढंककर अनाज बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक काफी गेहूं भीग चुका था। यूॅ तो पिछले एक सप्ताह के भीतर कई बार बारिश के कारण क्रय केन्द्रो पर किसानो से खरीदा गया अनाज भीगा गया लेकिन जिम्मेदारों ने इसकी कोई सुध नही ली। बताया गया कि केंद्र पर पिछले कई दिनों से गेहूं का उठान धीमी गति से चल र...