अररिया, अगस्त 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता इन दिनों लगातार हो रही बारिश व जगह-जगह जल जमाव के कारण डेंगू की आशंका बढ़ गयी है। डेंगू से निपटने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क व सावधान होने का दावा कर रहे हैं। रोग के प्रसार की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है। डीएम विनोद दूहन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू नियंत्रण यह भी पढ़ें- जिले में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए एनएस-1 किट उपलब्धडेंगू नियंत्रण के उपाय के प्रति गंभीर दिख रहे हैं। डीएम का सख्त आदेश है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही या चूक नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।विशेष वार्ड की व्यवस्था जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि डेंगू के संभावित खतरों से निपटने के लिये विभिन्न सरकारी अस्पतालों में विशेष ...