लगातार बारिश बनी आफत, मेहर गांव में मकान ढहा, मासूम की मौत, दो की तलाश जारी
देहरादून, अगस्त 18 -- सतपुली। बीते सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- बारिश से मेहरगांव और बैरगांव में मलबे का कहर, तीन लोगों के दबने की सूचनाआपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। लैंसडाउन थाना क्षेत्र के मेहर गांव में मंगलवार सुबह एक मकान के ऊपर मलबा आने से बड़ा हादसा हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होकर ढह गया, जिसमें तीन लोगों के दबे होने की सूचना मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मलबा हटाने के दौरान दो वर्षीय बालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.