बिजनौर, मार्च 20 -- बिजनौर। जनपद में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मार्च के मध्य में अचानक हुई वर्षा ने ठंड का अहसास करा दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान में करीब 12 डिग्री की गिरावट ने लोगों को हैरान कर दिया। पिछले 24 घंटों में 7.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। अचानक बदले मौसम से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण दिन भर ठिठुरन महसूस की गई और कई स्थानों पर लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिला है और अगले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.