सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। भवदेपुर वार्ड संख्या एक में चलाए गए जनसंपर्क अभियान के दौरान शनिवार को भाजपा नेता व पूर्व मेयर प्रत्याशी विशाल कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने नगर निगम द्वारा लगाए गए बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि तीन गुना तक बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स से आमजन पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने इसे जनहित के खिलाफ बताते हुए कहा कि विरोध के बावजूद इसे वापस नहीं लिया गया, जिससे निगम के प्रति असंतोष बढ़ा है। इसके अलावा क्षेत्र में टूटे नाले, जर्जर स्लैब और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर भी लोगों ने नाराज़गी जताई। स्थानीय निवासियों ने कहा कि लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हो रही है।जनसंपर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.