बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बीहट। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरेंद्र सिंह ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को स्मरण करते कहा कि एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान की जब मांग डा. मुखर्जी ने की तो पंडित नेहरू ने तुष्टीकरण की राजनीति के तहत इसे नहीं माना। परिणामस्वरूप डा. मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से बाहर हो जनसंघ की स्थापना की। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र का नारा और सबका साथ, सबका विकास का भाव हर भारतीय को गौरवान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के मुखिया लालू-राबड़ी ने जाति के जहर की लहर के कहर से राज्य में जो नरसंहार उद्योग चलाया उसी का परिणाम है कि आज वे हाशिये पर आ गये हैं और भाजपा की लोकप्रियता एवं स्वीकार्यता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।(नि.स.)
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.