धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद। बढ़ती ठंड के साथ धनबाद में डॉग बाइट की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका असर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) सेंटर में साफ तौर पर दिख रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन 80 से 100 लोग वैक्सीन के लिए आते थे। शुक्रवार को सुबह से ही एआरवी सेंटर में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम तक कुल 190 पीड़ितों को एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पिछले कई दिनों से लगभग रोज यही स्थिति बनी हुई है। डॉग बाइट से पीड़ित बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड के मौसम में आवारा कुत्तों की आक्रामकता बढ़ जाती है। इससे काटने की घटनाएं अधिक होती हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.