हाथरस, अप्रैल 22 -- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार तापमान अधिक रहने की संभावना है। गत दिनों में जनपद का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। जब वातावरणीय तापमान 37 डि0से0 अधिक हो जाता है तो मानव शरीर पर इसका दुष्प्रभाव काफी पड़ता है अतः समस्त जनपद वासियों से अपील की जाती है कि बढती गर्मी से बचाव रखे। लू के समय आवश्यकता पडने पर ही घर से बाहर निकलें और अधिकतर घर की निचली मंजिल पर ही रहने की कोशिश करें। विद्युत-उपकरणों का प्रयोग करते समय होने वाली विद्युत-दुर्घटनाओं से बचने हेतु विशेष सावधानी रखें। सुबह 6ः00 बजे से 09 बजे तक विद्युत उपकरणों का प्रयोग करते समय ओवरलोडिंग होने का भी विशेष ध्यान रखें ताकि विद्युत कमी जैसे संकट से भी बचा जा सखे। यह भी पढ़ें- लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा 42 पर प्रचार माध्यमों में सूचित ह...