लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ी उमस का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। सदर अस्पताल और निजी क्लीनिकों की ओपीडी में बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और संक्रमण से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के मौसम में मुख्य रूप से पांच कारणों से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ रही है। जिसमें डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी,अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी के साथ-साथ सोडियम, पोटेशियम और अन्य आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इससे शरीर की कोशिकाएं और प्रतिरक्षा ...