आशीष दीक्षित, नवम्बर 3 -- बरेली का एक युवा अब ऐसा कीर्तिमान बनाने जा रहा है, जो न केवल जिले बल्कि देश का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराएगा। सीबीगंज निवासी 26 वर्षीय आदित्य शंकर ने नाइजीरिया के छात्र सैमसन आजाओ के रिकॉर्ड को तोड़ने का संकल्प लिया है। सैमसन ने वर्ष 2014 में 215 घंटे 5 मिनट तक लगातार पढ़ाई (रीडिंग अलाउड) कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अब आदित्य इसे पीछे छोड़ते हुए 220 घंटे लगातार बोलकर पढ़ने का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। आदित्य का यह प्रयास एक नवंबर की सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जो 9 नवंबर की दोपहर 1 बजे तक चलेगा। यानी उन्हें पूरे 9 दिन और चार घंटे तक बिना रुके, निरंतर पढ़ना होगा। इस ऐतिहासिक प्रयास के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम मौके पर मौजूद है, जो पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी और मॉनिटरिंग कर रह...