बोकारो, जून 30 -- बोकारो। इस्पात नगरी बोकारो में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है, लेकिन अब यह आम जनजीवन के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक को जलमग्न कर दिया। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक हुई अनवरत बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं। मात्र कुछ ही घंटों की बारिश ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोकर रख दी। जिससे कई इलाकों में जलजमाव के कारण आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के कारण शहर के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र सिटी सेंटर सेक्टर चार और रिहायशी इलाकों के हालात काफी खराब हो गए। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई प्रमुख स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बोकारो के...