लगातार दूसरे दिन पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार, नौतपा आज से शुरू
गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। रविवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को भी दिन का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था। यह भी पढ़ें- नौतपा आज से, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्टमौसम की स्थिति मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो गया है। आसमान साफ है। इस वजह से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसा रहीं है। हालांकि अब भी पूरवा हवा चल रहीं है। जिस वजह से हवा में नमी लगातार 80 फीसदी के करीब बनी हुई है। हवा में नमी की अधिकता के कारण हीट इंडेक्स 48 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। इस वजह से 41...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.