नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Aequs share price: एयरोस्पेस कंपनी Aequs लिमिटेड के शेयर बुधवार को भी डिमांड में रहे। इंट्रा-डे के दौरान शेयर में 12% की तेजी आई और भाव 271 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। बता दें कि लगातार दो कारोबारी दिन में कुल बढ़त 17% से ज्यादा हो गई। कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयरों पर 'बुलिश' रेटिंग दी है और मौजूदा स्तरों से 83% तक की बढ़त की संभावना जताई है।किस ब्रोकरेज ने क्या कहा? ब्रोकरेज IIFL कैपिटल ने Aequs के शेयरों पर 'Buy' रेटिंग और 320 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। एक अन्य ब्रोकरेज नुवामा ने Aequs के शेयर पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है और इसका टारगेट प्राइस 444 रुपये तय किया है। यह शेयर की पिछली क्लोजिंग कीमत से लगभग 83% अधिक है। ब्रोकरेज IIFL कैपिटल ने बताया कि ...