हजारीबाग, जून 19 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग ने लगातार दूसरे दिन कटकमदाग थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1300 किलों ग्राम जहां जावा महुआ विनष्ट किया, वहीं 450 लीटर अवैध शराब बरामद किया। विभाग के इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया। कटकमदाग़ थाना क्षेत्र के पसई और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीतागढ़ा गांव में अलग अलग घरों में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान घटनास्थल एवं आसपास घरो में या छुपाकर रखा हुआ 600 किलो ग्राम जावा महुवा विनष्ट करते हुए शराब बनाने की सामग्री, बर्तन आदि और करीब 150 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...