वाराणसी, अगस्त 17 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की कमान दूसरी बार प्रो बिहारी लाल शर्मा के हाथों में सौंपी गई है। सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आदेश विश्वविद्यालय को मिला। इसके बाद कुलपति को बधाई देने वालों का तांता लग गया। संस्कृत और ज्योतिष के विद्वान प्रो. बिहारी लाल शर्मा को 20 अगस्त 2023 को पहली बार संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। तीन वर्षों के कार्यकाल में विश्वविद्यालय की प्रवेश और परीक्षा व्यवस्था नियमित करने के साथ प्रो शर्मा ने नए निर्माणों पर काफी काम किया। पिछले दिनों हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मंच से प्रो शर्मा की सराहना की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय में उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अंततः सोमवार को राज्यपाल का आदेश भी आ गया। प्रो शर्मा को पुनः तीन व...