लगातार दूसरी बार शतरंज प्रतियोगिता जीतकर सुरेंद्र शर्मा ने बढ़ाया जिले का मान
शाहजहांपुर, मई 25 -- एचआर ट्रेडर्स एवं उषा नमकीन के सौजन्य से सेलिब्रेशन पैलेस, लखीमपुर खीरी में दूसरे भव्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निदेशक हसीबुल रहमान रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शाहजहांपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुरेंद्र शर्मा ने लगातार दूसरी बार लखीमपुर खीरी में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया। इससे पहले भी सुरेंद्र शर्मा जनवरी माह में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में विजेता रहे थे। लगातार दूसरी बार मिली सफलता से शाहजहांपुर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने सुरेंद्र शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.