बेगुसराय, जून 6 -- बीहट। लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पपरौर के पैक्स अध्यक्ष हशिंकर राय उर्फ छोटू को बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने शुक्रवार को निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया। श्रीराय प्रबंध समिति के सदस्य समेत दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये हैं। श्रीराय ने कहा कि लोगों ने जिस उम्मीद के साथ उनपर दोबारा विश्वास किया है, उसपर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि बरौनी के केशावे पैक्स से संदीप कुमार, अमरपुर पैक्स से उमेश राय, महना पैक्स से संजीव कुमार सिंह भी प्रबंधसमिति सदस्य समेत पैक्स अध्यक्ष पर निर्विरोध चुने गये थे और सभी को निर्वाचन प्रमाणपत्र दे दिया गया है। यह भी पढ़ें- नींगा व मैदावबभनगामा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन यह भी पढ़ें- लगातार दूसरी बार निर्विरोध पैक्स ...