बेगुसराय, जून 5 -- बीहट। लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पपरौर के पैक्स अध्यक्ष हशिंकर राय उर्फ छोटू को बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने शुक्रवार को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया। श्रीराय प्रबंध समिति के सदस्य समेत दूसरी बार निर्विरोध चुने गये हैं। पपरौर पैक्स के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए श्रीराय ने कहा कि लोगों ने जिस उम्मीद के साथ उनपर दुबारा विश्वास किया है, उसपर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...