पलामू, मार्च 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में पिछले 10 दिनों से रुक रुक कर तेज आंधी और बारिश के कारण आम के मंजर और टिकोरा गिर रहा है। इस वर्ष अल्टरनेट ईयर होने के कारण आम के मंजर कम लगे हैं वहीं तेज आंधी और बारिश और अधिक नुकसान पहुंचा रहा है।चियांकी स्थित क्षेत्रीय कृषि अनुशंसान केंद्र के सहायक निदेशक सह कृषि वैज्ञानिक डॉ अखिलेश शाह ने बताया कि करीब पिछले दो सप्ताह से रुक रुक कर आंधी और बारिश के कारण आम के मंजर को करीब 20 फीसदी से अधिक नुकसना पहुंचा दिया है। आम के छोटे टिकोरा भी आंधी के कारण गिर रहा है। इसके कारण किसानों को इस वर्ष आम की उत्पादन में अधिक नुकसान हो रहा है। बेमौसम बारिश और लगातार आकाश में बादल छाए रहने के कारण मंजर में मधुआ कीट भी लग रहे हैं। किसानों को इससे बचने के लिए दवा का छिड़काव करना चाहिए। मधुआ कीट मंजर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.