गंगापार, नवम्बर 14 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद बुधवार को दोपहर से खराब हुई चंपतपुर गांव की बिजली तीसरे दिन भी नहीं बन सकी। बिजली ना आने से गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। बता दे की हाईटेंशन तार गिरने से आसपास के कई गांवों समेत चंपतपुर गांव की विद्युत आपूर्ति बुधवार दोपहर से ठप है। गांव के लोगों ने विभागीय अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन तीसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की गई। बिजली न होने से जहां लोगों को पेयजल की परेशानी हो रही है वहीं खेती किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है। गांव के राजेश सिंह, देवेंद्र प्रताप, वीरेंद्र सिंह, केसरी सिंह, रामनरेश भारतीय आदि ने विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...