लगातार तीसरे दिन बिगड़ा है मौसम, कल तक बारिश के आसार
गया, अक्टूबर 30 -- तूफान के असर से बारिश और तापमान में गिरावट लगातार तीसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। समुद्री तूफान अर्नब के प्रभाव से तीन दिनों में 25 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। 72 घंटे से धूप नहीं निकली। शुक्रवार को मौसम सबसे खराब रहा। 20 एमएम से अधिक बारिश हो गई। ठंड और बढ़ गई और अधिकतम तापमान दो डिग्री और कम हो गया। शुक्रवार को अधिकतम सामान्य से करीब नौ डिग्री कम 21.8 जबकि न्यूनतम दो डिग्री अधिक 19.4 रहा। रात और दिन के तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रहा। नमी की मात्रा भी 96 से लेकर 98 प्रतिशत तक रहे। महज चार दिनों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री की गिरावट आ गई। 25 अक्तूबर को 30.2 रहा तो 30 अक्तूबर को घटकर 21.8 डिग्री हो गया। गुरुवार को अधिकतम 23.1 व न्यूनतम 20.8 डिग्री रहा था। शुक्रवार को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.