सिद्धार्थ, जनवरी 21 -- पथरा बाजार। मिठवल ब्लॉक सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का मिठवल इकाई का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार गौतम की उपस्थिति व हिन्देश कुमार राव की देखरेख में हुए चुनाव में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हुआ। चुनाव में अजीत कुमार को लगातार तीसरी बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने। वहीं राज कपूर चौधरी ब्लॉक मंत्री व राजेश कुमार कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। विनोद कुमार को ब्लॉक संगठन मंत्री, रामकिशोर जख्मी को ब्लॉक संप्रेक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जिला मंत्री विजय कर पाठक, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.